रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख: बीडीसी सदस्यों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख: बीडीसी सदस्यों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बार मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक ताकत और सामाजिक प्रभाव का भी होने जा रहा है। कई आर्थिक रूप से मजबूत, ऊर्जावान और प्रभावशाली चेहरे लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकने की तैयारी में हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि ब्लॉक के बीडीसी (क्षेत्र पंचायत) सदस्यों की अहमियत अचानक से बढ़ गई है। हर गली, हर गांव में अब बीडीसी सदस्यों को साधने और उनसे मेल-जोल बढ़ाने का दौर शुरू हो गया है। फोन कॉल्स, बैठकों और चाय-नाश्ते के बहाने ‘समर्थन निर्माण अभियान’ ने रफ्तार पकड़ ली है।
बीडीसी सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमेगी राजनीति
पिछली बार की अपेक्षा इस बार कई नए चेहरे मैदान में उतरने को आतुर हैं, जिनके पास संसाधनों की कमी नहीं है। कुछ स्थानीय व्यापारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रभावशाली लोग ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बीडीसी सदस्य ही किंगमेकर साबित होंगे।
समर्थन के लिए शुरू हो चुकी है जोड़तोड़
अंदरखाने समीकरण बनना शुरू हो गए हैं। समर्थन जुटाने के लिए भावी उम्मीदवारों ने बीडीसी सदस्यों के घर-द्वार तक पहुंचना शुरू कर दिया है। कुछ जगहों पर निजी मेल-जोल के बहाने मुलाकातें हो रही हैं, तो कहीं कहीं रणनीतिक डिनर और बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।
जनता को चाहिए विकास, लेकिन…
हालांकि जनता चाहती है कि ब्लॉक प्रमुख ऐसा हो जो क्षेत्र का समग्र विकास कर सके – चाहे वो सड़क हो, शिक्षा हो, पानी या रोज़गार। लेकिन हकीकत ये भी है कि जब समर्थन का खेल सिर्फ बीडीसी सदस्यों पर टिकता है, तब जनभावना पीछे छूट जाती है।अंततः यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार लोहाघाट में विकास का विजन भारी पड़ता है या फिर संसाधनों और संपर्कों की सियासत।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।