रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला आरक्षण पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल का बड़ा बयान कहा भाजपा कर रही राजनीति
Laxman Singh Bisht
महिला आरक्षण पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल का बड़ा बयान कहा भाजपा कर रही राजनीति
धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकृतियों की नई ली जा रही सुध।
अंकिता भंडारी मामले में भाजपा नेत्रियों ने साधा था मौन:फर्त्याल

चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने महिला आरक्षण बिल पर बड़ा बयान दिया है। कहा अगर भाजपा महिलाओं की हितेषी है तो कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से भाजपा सरकार से यह मांग करती है कि पूरे भारत में संसद और विधान सभाओं की मौजूदा सीटों की संख्या के आधार पर महिला आरक्षण को तुरंत लागू किया जाए। हम महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिशों का कड़ा विरोध करते है, ऐसा करने से छोटे राज्यों को भारी नुक्सान होगा और देश का संघीय ढांचा बिगड़ जाएगा। फर्त्याल ने कहा यह साफ है कि भाजपा इस प्रक्रिया में जानबूझकर देरी करके और इस मुद्दे का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा के तौर पर करके अपना छिपा हुआ राजनीतिक एजेंडा चला रही है। उन्होंने कहा अगर भाजपा महिलाओं की इतनी बड़ी हितेषी है तो पिछले 19 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकृतियां धरना दे रही है लेकिन उनकी कोई सुध भाजपा या उनके नेताओं के द्वारा नहीं ली जा रही है अगर भाजपा सरकार महिलाओं के साथ है तो उनकी मांगों को पूरा करें।

भाजपा की महिला नेत्रियों के द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक शब्द तक नहीं बोला गया। उन्होंने कहा भाजपा परिसीमन के मामले को महिला आरक्षण बिल से जोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाह रही है। कहा महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो गया था जिसमें कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति दी थी। कहां कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस महिला विरोधी मंसूबों को परवान नहीं चढ़ने देगी।
विज्ञापन
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।