Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे का लोहाघाट में हुआ जोरदार स्वागत /

Laxman Singh Bisht

Thu, May 1, 2025

निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर बनी रहती है पार्टी की नजर: पांडेभाजपा के वरिष्ठ नेता उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति श्याम नारायण पांडे का दायित्व मिलने के बाद पहली बार लोहाघाट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा आज काफी खुशी हो रही है चंपावत जिले के भाजपा के स्तंभ आज उनके बीच है।दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कहा भाजपा वह पार्टी है जो अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलती है। कहा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें दायित्व मिलेगा उन्होंने दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया ।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हमेशा निस्वार्थ भाव से पार्टी ,जनता व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की सलाह दी कहा पार्टी की नजर अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर बनी रहती है पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। कहा मुख्यमंत्री जी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है वह उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। अपने जंगलों को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा ,सुभाष बगोली, राजू गढ़कोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सतीश पांडे ,चंद्रशेखर बगोली, राजू गढ़कोटी ,जीवन गहतोड़ी ,रेंजर दीप जोशी, मोहन पाटनी ,महेश बोरा, गोविंद बोरा ,अमित शाह, सूरज कुमार , पंकज ढेक ,आशीष राय , दीपक गोस्वामी ,राजेंद्र प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें