Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट में नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से बिखेरा प्रतिभा का रंग

लोहाघाट:मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान। शासन की उपेक्षाओं का शिकार

बाराकोट:नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 18 जून को राय नगर चौड़ी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

कालाढूंगी मे खाई में गिरा नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 10, 2026

चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

कांग्रेस का पुतला दहन करने तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा पर मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेस में आक्रोश।चंपावत में हुए नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण पर चंपावत जिले में सियासत गरमा गई है। जहा कल चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस पर इस प्रकरण का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया था ।जिस पर कांग्रेस तिलमिला उठी ।आज रविवार को कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के निर्देश पर यूथ कांग्रेस व कांग्रेस ने लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन करने का विरोध तथा भाजपा पर दुष्कर्म प्रकरण में नामजद बनाए गए भाजपा नेताओं को बचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता सहित तीन लोगों को पुलिस के द्वारा नामजद किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा शासन के दबाव में चंपावत पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को साफ़ बचा लिया गया है तथा 24 घंटे के भीतरी पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है जबकि कई मामले लटके पड़े हुए हैं। कहा इस मामले में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत उसकी महिला मित्र अर्जिता राय को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा ने षडयंत्र रचकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद महरा को भी इस प्रकरण में जबरदस्ती आरोपी बनाया गया है। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा दोनों ही मामलों में भाजपा के नेता शामिल है और भाजपा कांग्रेस का पुतला फूक रही है मुख्यमंत्री अपने बयान में कांग्रेस को षड्यंत्रकारी बता रहे हैं जो कि निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कांग्रेस सिर्फ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेस्ट कर रही है जो कि भाजपा को रास नहीं आ रहा है और भाजपा कांग्रेस पर इस शर्मनाक प्रकरण का ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा उनके प्रदेश सचिव महरा सिर्फ नाबालिग को न्याय दिलाने तथा पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

जिस पर सत्ता के दबाव पर पुलिस ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है। जबकि दोनों ही जगह भाजपा नेता शामिल है ।कहा अपराध भाजपा नेता कर रहे हैं और ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश सचिव पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा अगर भाजपा एक बार कांग्रेस का पुतला दहन करेगी तो कांग्रेस चार बार भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चंपावत पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव पर लगाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। साथ ही मामले में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। फिलहाल चंपावत मामले को लेकर भाजपा व कांग्रेस में एक प्रकार का वार छिड़ा हुआ है ऐसा लग रहा है दोनों पार्टियों के बीच पुतला दहन प्रतियोगिता चल रही है। पुतला दहन में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट चांद बोहरा , प्रहलाद सिंह अधिकारी, भागीरथ भट्ट, एडवोकेट भुवन चौबे , शंकर बोरा, बल्लू महरा, जितेंद्र शाह, शैलेंद्र राय, विजय ढेक,पुष्पा बिष्ट, भारती महरा, लता खर्कवाल ,रेखा देवपा, रेखा चतुर्वेदी, लोकेश पांडे, अजय बिष्ट, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंचल राम ,मानव सार्की , भुवन बोरा, कार्तिक ,राहुल ,निखिल ,रोहन सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें