रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:शिक्षक नेता का क्षेत्र पंचायत सदस्य खरीद फरोख्त का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल ।
Laxman Singh Bisht
शिक्षक नेता का क्षेत्र पंचायत सदस्य खरीद फरोख्त का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल ।
शिक्षक नेता ने वायरल ओडियो को बताया झूठा।
लोहाघाट मे पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद माहौल गर्मा गया है। नतीजे आने के बाद जहां शिक्षक नेता गोविंद बोहरा के घर पर हमले का मामला सामने आया है तो वहीं शिक्षक नेता गोविंद बोहरा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य से खरीद फरोख्त की बात करते हुए सुनाई दे रहे। इस ऑडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे। वहीं शिक्षक नेता बोहरा ने कहा यह ऑडियो उनका नहीं है साजिश के तहत उनकी आवाज में तकनीक की मदद से वायरल किया जा रहा है ।उनका कहना है इस ऑडियो से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। तो वही बोहरा के विपक्षी इस ऑडियो को बोहरा का बता रहे हैं उनका कहना है बोहरा के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य से यह वार्ता की जा रही है। इसके अलावा बोहरा पर सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद चुनाव में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप विपक्षियों के द्वारा लगाया गया है। तो वही बोहरा सभी आरोपो को झुठला रहे हैं उन्होंने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया। अब यह तो जांच का विषय है यह ऑडियो बोहरा का है या तकनीक की मदद से इसे बनाया गया है। काली कुमाऊं खबर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला सोशल मीडिया में गर्माया हुआ है।
विज्ञापन
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।