Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा ने लोहाघाट नगर में लाभार्थी सम्मेलन का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 25, 2024
भाजपा ने लोहाघाट नगर में लाभार्थी सम्मेलन का किया आयोजन रविवार को लोहाघाट भाजपा नगर मंडल ईकाई द्वारा में एनेक्सी भवन लोहाघाट पर लोकसभा लाभार्थी संपर्क सम्मेलन का आयोजन किया गया ।नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता व गिरीश कुवर के संचालन  में हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ने अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने बताया कि बूथ स्तर तक जो राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं जो भी लाभार्थी हैं उन तक प्रत्येक कार्यकर्ता संपर्क कर राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुभव एवं लाभ की जानकारी के लिए लाभार्थियों से संपर्क करेगा। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ने अभियान की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी ।जिसमें उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस कनेक्शन , प्रधानमंत्री आवास, लखपति दीदी योजना के अलावा राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्राम स्तर पर जो लाभार्थी हैं उनसे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी संपर्क कर योजना के लाभार्थियों को मिले लाभ का अनुभव कैसा रहा है उसके बारे में लाभार्थियों से संपर्क करें और ग्राम स्तर पर राज्य एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन-किन व्यक्तियों को नहीं मिल पाया है उनको योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। सम्मेलन में अशोक जुकरिया ,निर्मला अधिकारी, सतीश खर्कवाल, रेनू गडकोटी,भास्कर गडकोटी, नरेश सिंह फर्त्याल, मोहन सिंह फर्त्याल ,मोहन पाटनी ,सूरज कुमार ,भास्कर गडकोटी, बलवंत गिरी,देवेंद्र अधिकारी, प्रदीप थ्वाल,संजय बोहरा,मनोज प्रसाद ,,उमेश पुनेठा ,विनोद बगौली, लोहित खोलिया, सतीश मेहरा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें