रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : 2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।
पार्टी के प्रति समर्पित व जमीन से जुड़े नेता हैं बगौली।
बखूबी संभाल चुके हैं भाजपा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।

भाजपा के दिग्गज नेता व दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली 2027 विधानसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से भाजपा से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे। बगौली ने इस बात के संकेत दिए है। चंपावत जिले में बगौली की गिनती भाजपा के कद्दावर व जमीन से जुड़े नेता के रूप में होती है। पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी हाई कमान के द्वारा बगौली को दर्जा राज्य मंत्री का पद देकर सम्मानित किया है। इससे पूर्व सुभाष बगौली भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं। बगौली ग्रामीण पृष्ठभूमि के मजबूत जनाधार वाले जमीन से जुड़े नेता होने के साथ-साथ जनता के हर सुख-दुख व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। भाजपा में एक छोटे कार्यकर्ता से शुरू हुआ बगौली का सफर दर्जा राज्य मंत्री तक पहुंच चुका है। बगौली की 2027 विधानसभा चुनाव में विधायक पद की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। बगौली की जनता के बीच छवि को देखते हुए पार्टी हाई कमान 2027 विधानसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से बगौली पर दाव खेल सकता है। दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली मुख्यमंत्री धामी के काफी करीबी माने जाते हैं। पार्टी के द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को बगौली के द्वारा निभाया गया है। असम चुनाव में भी उनके द्वारा पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाकर अपनी राजनीतिक क्षमता का परिचय दिया गया।2027 मे बगौली का दावा काफी मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:मूसलाधार बारिश में आशा ने वाहन मे सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा की बचाई जान। सेल्पेडू के केलानी तोक से 3 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया गया गर्भवती महिला को।
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।