रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
Laxman Singh Bisht
त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने विकास खंडवार रिटर्निंग अधिकारियों (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की तैनाती कर दी है।जारी आदेश के अनुसार चम्पावत विकास खंड के 20 रिक्त पदों हेतु खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी को रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक खंड विकास अधिकारी एल.एल. वर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लोहाघाट विकास खंड के 17 रिक्त पदों हेतु खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पाटी विकास खंड के अंतर्गत 34 रिक्त पदों के लिए प्र. खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह काकी को रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी गणेश सिंह महर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
वहीं बाराकोट विकास खंड के 19 रिक्त पदों हेतु सहायक खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी अमित गहतोड़ी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है।
इन सभी विकास खंडों के लिए नामांकन पत्र जमा करने व संबंधित प्रक्रियाओं का स्थान क्रमशः उनके विकास खंड सभागार को निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त तैनात अधिकारियों को आयोग की निर्देश पुस्तिका के प्रावधानों का पूर्ण परिपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन से लेकर मतों की गणना तक के कार्यों हेतु अधिकृत एवं उत्तरदायी रहेंगे। इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिसूचना जारी होते ही स्थानीय समाचार पत्रों, ग्राम पंचायतों में मुनादी, तथा कार्यालयों के सूचना पट्टों के माध्यम से निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
संपूर्ण उप निर्वाचन प्रक्रिया उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियमों व आयोग द्वारा निर्धारित नियमावलियों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात