Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: रुद्रपुर:भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन मे भारी भीड़ जुटाने का कार्यकर्ताओं से किया आहवान 27 मार्च को होगा नामांकन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 23, 2024
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन मे भारी भीड़ जुटाने का कार्यकर्ताओं से किया आहवान 27 मार्च को होगा नामांकन रूद्रपुर मे भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बगवाड़ा और रम्पुरा शक्ति केन्द्रों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों का जोर शोर से प्रचार करने और आगामी 27 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में भारी संख्या में भीड़ जुटाने का आहवान किया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीत की हैट्रिक बनाने जा रही है। डबल इंजन की सरकार की के विकास कार्यों से जनता का रूझान पूरी तरह भाजपा की तरफ है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस चुनाव से पहले ही पस्त हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्य इस चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। उन्होनें कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गये हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। आज उत्तराखण्ड की पहचान पूरे देश में हैं। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिका कानून, और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाकर उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जो भी वायदे जनता से किये थे आज वह धरातल पर साकार होते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की जनता आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की तरह सीएम धामी की गारंटी पर भी पूरा भरोसा करती है। आज यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। यूसीसी लागू होने से प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है। इसके अलावा धामी सरकार के कई फैसलों ने उत्तराखण्ड को विकास की उंचाईयों की ओर ले जाने का काम किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जोर शोर से अपना नामांकन करेंगे। इस दोरान शहर में रोड शो और जनसभा भी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर सुनील ठुकराल, सुशील यादव, अशोक विश्वास, जितेन्द्र संध्ू, नेहा पाण्डे, अनुज, किरन विर्क, अनुज पांडे, देव मेनन, सचिन छाबड़ा, मोर सिंह यादव, प्रदीप यादव, महेश कोली, वीरू कोली, बिट्टू वाल्मीकि, जितेन्द्र पाल, अजय पाल, गिरीश पाल, राजू कोली, जितेन्द्र कोली, आदि मौजूद थे।  

जरूरी खबरें