Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : धामी सरकार ने भरे अल्पसंख्यक आयोग के पद चंपावत से शकील अंसारी को मिली जिम्मेदारी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

धामी सरकार ने भरे अल्पसंख्यक आयोग के पद चंपावत से शकील अंसारी को मिली जिम्मेदारी।धामी सरकार में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में सात सदस्यों को दायित्व बांटे गए हैं। लंबे समय से इसके लिए मंथन चल रहा था। सोमवार को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण धीराज सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए है।आदेश के साथ ही खाली चल रहे सदस्य के पदों पर सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। नामित किए गए सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 5 साल तक होगा।उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में जिन सदस्यों को जिम्मेदारी मिली है उनमें मुस्लिम समुदाय से महिला सदस्य फरजाना बेगम, सिक्ख समुदाय से उधमसिंहनगर के जगजीत सिंह , ऋषिकेश के गगनदीप सिंह बेदी, जैन समुदाय से उधम सिंह नगर के सुरेंद्र जैन, बौद्ध समुदाय से नैनीताल के येशी थूपतन, मुस्लिम समुदाय से देहरादून के नफीस अहमद और चंपावत के शकील अंसारी को सदस्य की जिम्मेदारी मिली है.

जरूरी खबरें