: बाराकोट के दीपक गड़कोटी बने चार्टर्ड एकाउंटेंट
Thu, Jul 11, 2024
बाराकोट के दीपक गड़कोटी बने चार्टर्ड एकाउंटेंट
विकासखंड बाराकोट के ग्राम सभा रावलगांव के रहने वाले दीपक गड़कोटी पुत्र श्री उर्वा दत्त गडकोटी द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर डिग्री हासिल की.दीपक की सफलता से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी का माहौल है .सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने बताया कि दीपक चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने वाले क्षेत्र के प्रथम युवा है जिन्होंने इस सफलता को पाकर संपूर्ण क्षेत्र को गौरवांवित करते हुए युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है. दीपक अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे छोटे होने के साथ-साथ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे जिस कारण उनके द्वारा अपनी शिक्षा दिल्ली जाकर ली और आज चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर क्षेत्र को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. दीपक के पिता उर्वा दत्त पूर्व में मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर थे, वर्तमान में कृषि कार्य करते हुए अपना जीवन यापन कर रहे हैं एवं मां गृहणी है दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपनी दोनों बहनों के साथ बड़े भाई को देते हुए कहा है कि यह सब रिश्ते मित्रों और इष्ट देवता का आशीर्वाद रहा कि हम बड़े संघर्ष के बाद दिल्ली पहुंचकर इस परीक्षा को पास किया है. दीपक की सानदार सफलता पर ग्राम प्रधान शेखर गड़कोटी, राज्य आंदोलनकारी दीपक गड़कोटी, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ,पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ,ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ,भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा सहित बाराकोट क्षेत्र के समस्त लोगों ने बधाइयां देते हुए खुशी व्यक्ति की है.
: उत्तराखंड के तीन जांबाज हुए सम्मानित
Sat, Jul 6, 2024
उत्तराखंड के तीन जांबाज हुए सम्मानित
उत्तराखंड के तीन जाँबाजो को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मान समारोह में उनकी बीरता व देश भक्ति के लिए सम्मानित किया पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित । ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर,
44वीं बटालियन के मेजर रविंदर सिंह रावत शौर्य चक्र से हुए सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों जांबाजों को दी बधाई ।
: बाराकोट:डीएम ने मौन पालक का बड़ाया हौसला एक साल में 2 से 3 लाख तक की कमाई कर लेते हैं पूर्व सैनिक मौन पालक
Sat, Jul 6, 2024
डीएम ने मौन पालक का बड़ाया हौसला एक साल में 2 से 3 लाख तक की कमाई कर लेते हैं पूर्व सैनिक मौन पालक
डीएम चंपावत नवनीत पांडे जिला उद्यान अधिकारी टी एन पांडे के विशेष अनुरोध पर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के साथ बाराकोट के मौन पालक पूर्व सैनिक सोनू अधिकारी के वहा पहुंचे डीएम ने पूर्व सैनिक द्वारा किए जा रहे मोन पालन कार्य को देखा पूर्व सैनिक के द्वारा बिगत दिनों में उद्यान विभाग के सहयोग से मौन पालन हेतु एक बक्से से लगभग 50 बक्से तक का लक्ष्य पूरा किया है जो पूरे बाराकोट क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है जिला अधिकारी खुद उनके निवास स्थान पर पहुंचे और पूर्व सैनिक की इस मेहनत को देखकर काफी काफी काफी खुश नजर आए डीएम के द्वारा पूर्व सैनिक के द्वारा मौन पालन क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की सराहना की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया
पूर्व सैनिक सोनू अधिकारी ने डीएम को बताया कि सेवा से रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने यह कार्य पिछले 2 वर्ष पहले शुरू किया था जिसमें उद्यान विभाग ने उन्हें काफी सहायता प्रदान की सोनू अधिकारी ने बताया मोन पालन से वह अपनी अच्छी आमदनी कर लेते हैं बाजार में 800 ₹900 में एक बोतल दी जाती है प्रतिवर्ष उनके द्वारा दो से तीन लाख रुपए का शहद बेचा जाता है अधिकारी ने कहा बेरोजगार युवकों को यह कार्य करना चाहिए जिससे कि वह अपनी गुजर बसर कर सके वहीं डीएम नवनीत पांडे ने जिला उद्यान अधिकारी को पूर्व सैनिक को मौन पालन के क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं व सहायता देने तथा अधिक से अधिक लोगों को मौन पालन से जोड़ने के निर्देश दिए वही जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उनके इस कार्य की बड़ी सराहना की गई और कहा कि जो भी आवश्यक सामग्री उद्यान विभाग मैं उपलब्ध होगी वह उन्हें तुरंत मुहैया कराई जाएगी जिससे कि अधिक से अधिक लोग मौन पालन हेतु अधिकारी से प्रशिक्षण ले सके
व अपनी आजीविका चला सके उपस्थित लोगों में एसडीएम रिंकु बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे,प्रभारी उद्यान सुनील नाथ गोस्वामी , प्रकाश नाथ गोस्वामी ,लक्ष्मण नाथ गोस्वामी विजय नाथ गोस्वामी, मदन मोहन पंत ,विदुर सिंह राणा उपस्थित थे