: लोहाघाट:शानदार रहा पंडित बेनीराम पुनेठा जीआईसी लोहाघाट का बोर्ड परीक्षाफल
Wed, May 1, 2024
शानदार रहा पंडित बेनीराम पुनेठा जीआईसी लोहाघाट का बोर्ड परीक्षाफल
पंडित बेनी राम पुनेठा पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में उत्कृष्ट रहा बोर्ड परीक्षाफल विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावक संघ ने विद्यालय स्टाफ की सराहना कर दी बधाई । एसएमसी अध्यक्ष मनोहर सिंह करायत एवं अभिभावक संघ के मदन सिंह बोहरा ने विद्यालय आकर दी बधाई । विगत वर्ष कई विषयों के अध्यापक ना होने एवं विद्यालय में कई विभागीय व राजनीतिक तथा सामाजिक आयोजन होने रहने के बावजूद हाई स्कूल में शत प्रतिशत परीक्षाफल देकर विद्यार्थियों ने किया गौरवान्वित।। इंटरमीडिएट में 93% परीक्षा फल देकर बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने बताया कि विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक की कठोर मेहनत के साथ।। विद्यालय ने अपने संसाधनों का प्रयोग करके अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था कर बच्चों को दिया था मार्गदर्शन। बोर्ड परीक्षा फल के हाई स्कूल में 100% परीक्षा फल देकर 13 बच्चों ने विशेष योग्यता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा। इंटरमीडिएट में 69 छात्रों में से 45 छात्रों ने विशेष प्रदर्शन कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णे की परीक्षा। विद्यालय में कई वर्षों के बाद हाई स्कूल में सत प्रतिशत परीक्षा फल आया है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रधानाचार्य ने छात्रों और सभी विद्यालय स्टाफ को बधाई दी हैइंटरमीडिएट में राहुल सिंह बिष्ट 87.6% अंक प्राप्त किया तथा हाई स्कूल में कौशल सिंह सावंत ने 85% अंक प्राप्त किया सूरज सिंह अधिकारी कक्षा 12 में 85.6% अंक प्राप्त किया एवं कई छात्रों ने 80% से ऊपर अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है
: चम्पावत:हाईस्कूल में यश अवस्थी, इंटर में हिमांशु ने किया चंपावत टॉप
Tue, Apr 30, 2024
हाईस्कूल में यश अवस्थी, इंटर में हिमांशु ने किया चंपावत टॉप
चंपावत: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में चंपावत जिले के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। हाई स्कूल में लाल चंबा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर के यश अवस्थी ने चंपावत जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की वरीयता सूची में यश का 17वां स्थान है। यश के पिता का नाम दीपक अवस्थी और माता का नाम पूजा अवस्थी है।
यश ने हिंदी, विज्ञान विषय में 99, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान में 94 और संस्कृत में 92 अंक प्राप्त किए हैं। हाई स्कूल में जिले के छह बच्चों ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाया है। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के रविंद्र सिंह धोनी ने जिले में दूसरा, डॉ. लक्ष्मी दत्त भट्ट इंटर कॉलेज खेतीखान के मयंक जोशी ने तीसरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाल्सो के आयुष शर्मा ने चौथा, विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट की रिया चौबे ने पांचवा, बालिका विद्या मंदिर टनकपुर के गौरव गडकोटी ने छठा स्थान प्राप्त किया है।
दूसरी ओर इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कॉलेज भींगराना के हिमांशु मिश्रा ने चंपावत जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की वरीयता सूची में हिमांशु का दसवां स्थान है। विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत के रितेश कुमार, इसी विद्यालय की अनामिका सकलानी और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के शुभम पांडे ने सामूहिक रूप से जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डॉ एलडीएम इंटर कॉलेज खेतीखान के अमन सिंह मेहरा और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के दीपांशु गोस्वामी ने जिले में तीसरा,
लाल चंबा राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर की अंकित चौड़ाकोटी ने चौथा, जीजीआईसी चंपावत की दीपा नारियल ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
: लोहाघाट:जू0हा0 फोर्ती में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान।
Sat, Apr 27, 2024
जू0हा0 फोर्ती में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान।
लोहाघाट मे माह के अंतिम शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार बस्ता रहित दिवस/प्रतिभा दिवस के अवसर पर जूo हाo फोर्ती में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। मिट्टी द्वारा वर्तन, खिलौने, जानवर आदि का निर्माण एवं ब्रश से रंग द्वारा सजाना,विभिन्न बीजों का सजावट के साथ संकलन, ओरेगामी,पेपर क्राफ्ट तहत कागज से फूल, खिलौने,जंतुओं, गिफ्ट लिफाफे आदि विभिन्न सामग्री का निर्माण, चित्रकला आदि अभिनव गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए शीला,दुर्गा,रेशू,हिमानी,सुहानी,आरुषि,आयुष,विशाल,नितिन, पा रस ,दुर्गा , कृतिका ,कोमल आदि को कॉपी,पैन, पेंसिल, रबड़ देकर प्रधानाध्यापक द्वारा प्रोत्साहित किया गया। गतिविधियों के संचालन में सo अo सुमन चंद्र राय, जया जोशी ने सहयोग किया। मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज रूप में बच्चों ने अपनी इच्छा के अनुरूप मैक्रोनी/चाउमीन का आनंद सॉस के साथ लिया तथा विशेष पोषाहार में केले वितरित किए गए। प्रतिभा की परख, आकलन, मिलजुल कर कार्य करने और प्रतिस्पर्धात्मक गुण में वृद्धि के लिए आयोजित आज का यह दिवस ज्ञानात्मक, रचनात्मक, मनोरंजनात्मक रहा।