Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

: चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर लगा मारपीट का आरोप पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने आरोपो को बताया निराधार

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 27, 2024
चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर लगा मारपीट का आरोप पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने आरोपो को बताया निराधार जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत के पति प्रकाश राय पर जल संस्थान के पीटीसी के साथ मारपीट करने गाली गलौज करने के आरोप लगे हैं पीड़ित ने लोहाघाट थाने में नामजद तहरीर दी है बुधवार को बाराकोट ब्लॉक के मटियाल गांव निवासी शंकर सिंह पुत्र नारायण सिंह ने लोहाघाट थाने में प्रकाश राय के खिलाफ दी तहरीर में बताया वह ग्राम सभा रेगाड़ी में जल संस्थान में पीटीसी पद पर कार्यरत है तहरीर में बताया 25 मार्च 2024 को प्रकाश राय ने उसे गांव में पानी न आने की बात कहते हुए बुलाया जब उसने टंकी में देखा तो गांव में पानी सुचारु रूप से चल रहा था शंकर सिंह ने बताया उसी रात को प्रकाश राय ने 9:00 बजे फोन कर उसे बुलाया गया और उसके साथ प्रकाश राय के द्वारा अभद्र गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिस कारण उसके हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी है लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया चोटो का उसके द्वारा मेडिकल कराया गया है तथा प्रकाश राय व उसके साथियों ने सरकारी पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है तथा उसे जान से मारने की धमकी दी है शंकर सिंह ने डीएम चंपावत ,एसपी चंपावत तथा एसओ लोहाघाट से प्रकाश राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी है वहीं प्रकाश राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताया है उन्होंने कहा उनके द्वारा कोई मारपीट नहीं करी गई है उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं अब यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा आरोपों में कितनी सच्चाई है अगर आरोप सत्य है तो पुलिस क्या कार्रवाई करती है वही एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार ने कहा मामले की तहरीर मिली है तहरीर पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के द्वारा जांच करी जा रही है जाच के बादअग्रिम कार्यवाही करी जाएगी

जरूरी खबरें