Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: बनबसा में साइबर ठगी के शिकार हुए व्यापारी के खाते में चंपावत पुलिस ने वापस करवाई 10 लाख रुपए की धनराशि

Laxman Singh Bisht

Fri, May 19, 2023
चंपावत पुलिस की साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई साइबर ठगी के शिकार हुए व्यापारी के खाते में पुलिस ने वापस करवाएं 10 लाख रुपए एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंपावत पुलिस के साइबर सेल के द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए बनबसा के व्यापारी ललित भट्ट के खाते में 10लाख रुपए की धनराशि वापस करवाई एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अज्ञात साइबर्टेक के द्वारा बनबसा के व्यापारी ललित भट्ट को झांसे में लेकर मशीनों टेबलेट के पार्ट्स खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली थी व्यापारी के द्वारा साइबर ठगों के झांसे में आकर ₹10 लाख साइबर ठगो के द्वारा बताए गए अकाउंट में डलवा दिए ठगी का अहसास होने पर व्यापारी ने साइबर सेल टनकपुर मे  अपनी शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद चंपावत पुलिस के साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यापारी से लेनदेन का विवरण लेकर बैंक नोडल से संपर्क कर व्यापारी के खाते में ठगी गई 10लाख रुपए की धनराशि वापस करवा दी वही पूरी धनराशि वापस मिलने के बाद व्यापारी ने राहत की सांस लेते हुए चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया वहीं एसपी चंपावत से सभी लोगों से साइबर ठगों के झांसे में ना आने की अपील करी है पुलिस टीम में एसआई मीनाक्षी नौटियाल साइबर सेल प्रभारी चंपावत, हेड कांस्टेबल बिहारी लाल ,कांस्टेबल रितेश बोरा आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें