Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

लोहाघाट:तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

चम्पावत : प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: 07 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए

लोहाघाट:दो वाहनों की टक्कर सात घायल दो गंभीर। सिंगदा के पास हादसा।

: देहरादून:75 हज़ार की रिश्वत लेते हुए जीएसटी का असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 25, 2024
75 हज़ार की रिश्वत लेते हुए जीएसटी का असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही देहरादून उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की कार्यवाही के तहत बड़ा एक्शन हुआ है। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया दुबे राजपुर रोड स्थित एक होटल व्यवसाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसका चालान करने से लेकर कई धमकी दी जा रही थी। मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच करते हुए मामले को सही पाया इसके बाद ट्रैप टीम गठित कर आज 25 जून को असिस्टेंट कमिश्नर दुबे को उनके अपने ऑफिस से बादी से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। एसएसपी गुंज्याल ने बताया इनके ऑफिस रिकॉर्ड से लेकर घर की तलाशी भी लिए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं एसपी गुंजल ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है एसएसपी गुंज्याल ने कहा भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें