Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

: नैनीताल: भीमताल मे गर्लफ्रेंड ने नया ब्वॉयफ्रेंड बनाया फांसी पर झूला लोहाघाट का छात्र 

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 15, 2024
नैनीताल: गर्लफ्रेंड ने नया ब्वॉयफ्रेंड बनाया फांसी पर झूला लोहाघाट का छात्र नैनीताल: भीमताल में एक छात्र ने फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह 4 बजे उसका शव बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान मानस जोशी निवासी चांदमारी, लोहाघाट के रूप में हुई। मानस सिर्फ 23 साल का था। वो भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहा था। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस ने अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी की थी, जिसमें मानस अपने बांए हाथ की नस काटता दिखा। हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद नहीं था, लेकिन मानस बाथरूम में लगे फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस लड़की के बारे में जानकारी जुटा रही है। मानस के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

जरूरी खबरें