Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुद्रप्रयाग:नाबालिग बहन को छेडखानी से बचाने आए भाई पर आरोपी ने धारधार हथियार से किया हमला

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

कोतवाली रुद्रप्रयाग में पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज ।उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, 7 अप्रैल की रात्रि को जखोली की ग्राम पंचायत खरगेड के एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की जा रही थी वहीँ बहन के बचाव में आये 15 साल के भाई पर अभियुक्त ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम खरगेड निवासी प्रदीप सिंह रावत ने कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आकर तहरीर दी गयी कि सोमवार की शाम उनके ही गांव के मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था तो बीच बचाव में आये उनके पुत्र पर माकन सिंह के द्वारा धारधार हथियार से हमला कर दिया गया।जिससे उसके बायीं और का कान कट गया, परिजनों द्वारा देर रात्रि में ही अपने घायल पुत्र को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी दी है कि कोतवाली रुद्रप्रयाग पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत नामजद मकान सिंह एंव हुकम सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है, साथ ही इस अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमें रवाना की गयी हैं। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया जायेगा।पुलिस के स्तर से अस्पताल में भर्ती बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी है, जिसका वर्तमान समय में उपचार चल रहा है।

जरूरी खबरें