Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 8, 2026

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

फावड़े से हत्या करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त मेंचम्पावत के खर्क बगड़ ग्राम पंचायत खलकडिया में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल चंपावत पुलिस घटना स्थल को रवाना हुआ मौके पर पहुँचने पर पूछताछ में पुलिस टीम को मालूम हुआ अम्बा दत्त खर्कवाल (उम्र 83 वर्ष) निवासी ग्राम खर्क पो. धामीसीन, अपने घर खर्कबगड़, आये हुए थे। एक दिन पूर्व अभियुक्त द्वारा उनके घर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को तोड़कर शहद निकाल लिया था। जिसके संबंध मे मृतक अम्बादत्त अपने पुत्र संजय खर्कवाल से फोन पर बात कर रहे थे! अम्बादत्त द्वारा फोन पर अपने पुत्र से अभियुक्त की शिकायत करने की बात को लेकर आवेश में आकर अभियुक्त सुभाष चंद्र ने आंगन में पड़े फावड़े से अंबादत्त खर्कवाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र संजय खर्कवाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त सुभाष खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी सनिया खर्क बगड़ ग्राम पंचायत खलकडिया, थाना व जिला चम्पावत, उम्र – 36 वर्ष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (फावड़ा) अभियुक्त के खून से सने कपड़े तथा मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया! मृतक का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम पैनल डॉक्टरों की टीम द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक बी.एस. विष्ट,उ0नि0 देवनाथ गोस्वामी,अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह,हे0का0 राजेश यादव,का0 जगमोहन,होमगार्ड पी0सी श्याम सिंह बोरा शामिल रहे।

जरूरी खबरें