Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:नाबालिग बालिका को भगाने का आरोपी हाशिम हरिद्वार से गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 23, 2025

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया नाबालिग बालिका को हरिद्वार से सकुशल बरामद नाबालिग बालिका को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 21 3.2025 को वादी राम गोपाल पुत्र बुद्धसेन निवासी वार्ड नंबर 4 टनकपुर ( चंपावत ) द्वारा पुलिस को सूचना दी गई उनकी नाबालिग पोती बिना बताए घर से चली गई। टनकपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल धारा 140(3 )bns के तहत अभियोग पंजीकृत किया l मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा पुलिस टीम गठित कर उक्त बालिका को सकुशल बरामद करने के आदेश प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर को दिए गए । एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के ने नाबालिग बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता से बालिका को अभियुक्त हाशिम, उम्र 20 वर्ष, निवासी टनकपुर के कब्जे से जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया । मामले में अभियोग में उपलब्ध साक्ष के आधार पर धारा 137 (2), 287, 65 bns 3/4 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस टीम मे महिला उपनिरीक्षक हिमानी थाना टनकपुर , अपर उपनि. रविचंद्र जोशी , हेड कांस्टेबल विनोद यादव ,महिला कांस्टेबल ममता गोस्वामी शामिल रहे।

जरूरी खबरें