Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:टैक्सी चालक को लाठी डंडों से पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

टैक्सी चालक को लाठी डंडों से पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग मे टैक्सी चालक को एक व्यक्ति ने लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में चालक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। घायल टैक्सी चालक की तहरीर पर टनकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्णागिरि मार्ग पर टैक्सी चलाने वाले चालक प्रकाश सिंह महर निवासी लोहाघाट ने गैंडाखाली के मोहित कनवाल पर आरोप लगाया है कि दो बार उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घायल चालक ने आरोप लगाया 4 जून की रात 8 बजे वह टैक्सी स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान मोहित कनवाल वहां आ पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। तहरीर में कहा गया है कि मोहित कनवाल ने फिर से 5 जून को दोपहर बूम शारदा घाट के पास उसके किराये के कमरे में घुस लाठी डंडे से मारपीट की हमले मे उसके हाथ पांव, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर टनकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 331 (4) और 315 (2) के तहत मोहित कनवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जरूरी खबरें