Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट : देवीधार के हनुमान मंदिर से 25 किलो का घंटा ले उड़े चोर 3 दिन के भीतर दो मंदिरों में हुई चोरी

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 18, 2023
  लोहाघाट क्षेत्र के मंदिरों में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है दो दिन पहले ही चोरों ने गगनोला के त्योंदर बाबा मंदिर से जेवर व नगदी चुरा ली थी तो अब चोरों ने लोहाघाट के देवीधार के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के 25 किलो के घंटे पर हाथ साफ कर लिया है मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटना से जनता के साथ-साथ पुलिस भी परेशान है तो वही लोगों में आक्रोश भी है सोमवार को डेंसली के ग्राम प्रधान सोनू बिष्ट ने मंदिर से घंटा चोरी होने की तहरीर लोहाघाट थाने में दी तथा पुलिस से जल्द चोरी का पर्दाफाश करने की मांग करी है ग्राम प्रधान सोनू बिष्ट ने बताया रविवार देर रात अज्ञात चोर हनुमान मंदिर से 25 किलो का घंटा व बिजली की केवल को चोरी कर ले गए जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है तथा भय भी है ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने तथा क्षेत्र में गस्त बढ़ाने की मांग करी है वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने कहा पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने में जुटी हुई है मालूम हो चोरों ने लोहाघाट व बाराकोट क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी कर ली है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी घटना का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है जिस कारण लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं तथा पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं

जरूरी खबरें