Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत।

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

: काशीपुर:रोडवेज के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक को विजिलेंस ने 9हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ किया गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 17, 2024
रोडवेज के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक को विजिलेंस ने 9हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ किया गिरफ्तार पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के दिशा निर्देश तथा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक अनिल कुमार सैनी को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय देहरादून धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी 03 अनुबन्धित बसों के संचालन के लिये सहायक महाप्रबंधक के द्वारा 3 हज़ार रूपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर नियमानुसार ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आज अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के आवास की तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। वही निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

जरूरी खबरें