Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: बाराकोट:स्वास्थ्य विभाग ने पडासोसेरा में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 25, 2025
स्वास्थ्य विभाग ने पडासोसेरा में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन सीएमओ चंपावत देवेश चौहान के निर्देश पर आज मंगलवार 25 फरवरी को पीएचसी टाईप –ए (आयुष विंग) ईजड़ा (बाराकोट) के फार्मेसी अधिकारी टी0सी0 उप्रेती एवं नेहा मनोला द्वारा बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पडासोसेरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शिविर में आये रोगियों की मधुमेह और उच्चरक्तचाप की जांच की गई,साथ ही 100 दिवसीय क्षय उन्मूलन शिविर के माध्यम से टी0बी के बारे में लोगो को जागरूक किया,शिविर में आई महिलाओं को गर्भावस्था में लगने वाले टीकाकरण के साथ संतुलित आहार, स्वच्छता आदि की जानकारी दी गई तथा सभी रोगियों को उनके रोगानुसार औषधियां वितरित कर शिविर संपन्न किया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ किरन नयाल, एएनएम कविता,आशा कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका के द्वारा सहयोग किया गया। इस शिविर में कुल 45 लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें