Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: खंड विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट का क्या निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

खंड विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट का किया भ्रमण।खंड विकास अधिकारी बाराकोट मोनिका पाल ने शुक्रवार दोपहर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट का भ्रमणकिया तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मंजीत सिंह से चिकित्सालय की जानकारी ली ।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मंजीत सिंह ने खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल को जानकारी देते हुए बताया वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र टाइप बी श्रेणी में पंजीकृत है स्वास्थ्य केंद्र में चार बेड तथा प्रत्येक कार्य दिवस में आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहती है। तथा अस्पताल की ओपीडी समय अनुसार सुचारू है। एवं संस्थागत प्रसव सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में कराया जाता है। वही डॉक्टर कैलाश द्वारा खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में तीन एमबीबीएस डॉक्टर ,एक बीएचएमएस डॉक्टर, एक बीएएमएस ,एक फार्मासिस्ट ,दो नर्सिंग ऑफिसर, 2 एएनएम एक वार्ड बॉय उपलब्ध है और यह भी अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। परंतु रक्त संबंधित सभी जांच निशुल्क की जाती हैं। तथा स्वास्थ्य केंद्र के समीप ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण किया गया है जिसमें सभी प्रकारों की जांच हेतु उपकरण उपलब्ध है। परंतु कार्यदाई सस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत न किए जाने के कारण उक्त यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा है। खंड विकास अधिकारी मनिका पाल ने कहा भ्रमण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई। तथा जो भी चिकित्सालय की समस्याएं हैं उनसे शासन को अवगत कराया जाएगा।

जरूरी खबरें