Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पाटी में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने विशाल कॉमन योगा प्रोटोकॉल का कराया अभ्यास

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

पाटी में आयुष विभाग ने विशाल कॉमन योगा प्रोटोकॉल का कराया अभ्यास11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के 'ब्लॉक स्तरीय काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज गुरुवार को चंपावत जिले के पाटी के ब्लॉक सभागार में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चंपावत द्वारा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाईं के निर्देश एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचोली व विशिष्ठ अतिथि दीपक जोशी व प्रधानाचार्य किशोर भट्ट ने किया ।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को "स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए योग संकल्प" दिलाया गया एवं योगाचार्यों द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास कराया गया।आयोजन में आयुष विभाग के द्वारा सभी लोगों से सामुदायिक सहभागिता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉक्टर एनपी सिंह ,डॉक्टर धीरज रावत ,डॉक्टर जेबा मलिक ,फार्मेसी अधिकारी मनोज फर्स्वाण ,मनोज सकलानी, योग अनुदेशक श्रीमती सविता रावत ,सुमित कुमार, हेम चंद्र जोशी, श्रीमती दीपा भट्ट, राकेश पुजारी, विनोद चौहान, मुक्तेश बोरा तथा विवेकानंद विद्या मंदिर के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें