Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:टीवी मुक्त अभियान में चंपावत जिला पहले स्थान पर

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 24, 2025

अंतराष्ट्रीय टीवी दिवस पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों को किया सम्मानित

चंपावत मे अंतरराष्ट्रीय टीबी दिवस पर जिला मुख्यालय के टीवी हॉस्पिटल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को सीएमओ डॉ देवेश चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सभासद प्रेमा चिल्कोटी व सीएमओ ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया।

सीएमओ ने कहा चंपावत जिले को टीवी मुक्त करने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत की जिसका परिणाम है कि चंपावत जिले पूरे उत्तराखंड में टीवी मुक्त करने पर पहले स्थान पर आया है। कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, यदि इसके लक्षणों का पता हो और समय पर इलाज हो जाए तो। उन्होंने सभी लोगों से समय से पता चलने पर इसकी जांच कराने की अपील की है।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सभी आशा, सीएचओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता की आदत बहुत सी बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करती है, इसलिए अपने घर, मोहल्ले एवं स्कूल में साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय यादव ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ इंद्रजीत पांडे, डॉ अभिलाषा, डॉ अंजली, रामनारायण खर्कवाल, मोनिका मेहरा, रेनू चंद, नीमा भट्ट, कंचन जोशी, ललित देऊपा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें