Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बड़ी मरीजों की भीड़/ टाइफाइड ,वायरल फीवर के मरीजों में इजाफा / फिजिशियन की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 17, 2025
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बड़ी मरीजों की भीड़   टाइफाइड ,वायरल फीवर के मरीजों में इजाफा फिजिशियन की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत लोहाघाट:होली पर्व समाप्त होते ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है सोमवार को दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे जिनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी व डॉक्टर करन बिष्ट के द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार किया गया फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी और डॉक्टर करन ने बताया इस समय अधिकतर मरीज वायरल फीवर, टाइफाइड, पीलिया व पेट दर्द के आ रहे हैं जिनका उपचार कर दवा दी जा रही है डॉ राकेश जोशी ने कहा इस समय मौसम परिवर्तन चल रहा है जिसके चलते लोग वायरल फीवर व टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं उन्होंने लोगों से उबला पानी पीने, बारिश में ना भीगने तथा बासी भोजन न करने की सलाह दी कहा अगर सर्दी जुकाम व बुखार के लक्षण आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें वही लोहाघाट में फिजिशियन की तैनाती होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है

जरूरी खबरें