Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मासूमों की सेहत से खिलवाड़ सुशीला तिवारी अस्पताल में डायट चार्ट का नहीं हो रहा पालन सूखी ब्रेड, अधपका चावल देने के आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

मासूमों की सेहत से खिलवाड़ सुशीला तिवारी अस्पताल में डायट चार्ट का नहीं हो रहा पालन सूखी ब्रेड, अधपका चावल परोसने के आरोप, तीमारदारों ने जताई नाराज़गीहल्द्वानी में कुमाऊं का सबसे बड़ा डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एचटीएच) एक बार फिर अव्यवस्थाओं के चलते सुर्खियों में है। इस बार मामला अस्पताल के बाल रोग विभाग का है जहां भर्ती मासूम बच्चों को तय डायट के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि वार्ड में डायट चार्ट भले ही चस्पा कर दिया गया हो, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा। बच्चों को सुबह के नाश्ते में केवल सूखी ब्रेड व चाय दी जाती है, जबकि दो वर्ष तक के बच्चों को दोपहर के भोजन में अधपका चावल परोसा जाता है। इससे बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है परिजनों ने बताया कि इस अनियमितता की शिकायत कई बार अस्पताल प्रशासन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर कैंटीन संचालक के कर्मचारी तीखे व्यवहार पर उतर आते हैं और अभद्रता करते हैं। तीमारदारों की मांग है कि अस्पताल प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर बच्चों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की लापरवाही मासूमों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।

जरूरी खबरें