Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी गरकोटी का प्रयास लाया रंग उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन व अस्थि रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू हफ्ते में दो दिन मरीजों को मिलेगी सुविधा

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 30, 2024
राज्य आंदोलनकारी गरकोटी का प्रयास लाया रंग उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन व अस्थि रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू हफ्ते में दो दिन मरीजों को मिलेगी सुविधा [caption id="attachment_18110" align="alignnone" width="300"] लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की दिनों दिन बढ़ती बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पिछले हफ्ते लोहाघाट के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी ने सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल से मुलाकात की तथा उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की मांग की सीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने गरकोटी की मांग का संज्ञान लेते हुए प्रत्येक हफ्ते के मंगलवार व गुरुवार को चंपावत जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनंजय व फिजिशियन डॉक्टर यस और डॉक्टर दीपक को हर हफ्ते मंगलवार व गुरुवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को देखने के निर्देश दिए सीएमओ के निर्देश पर आज 30 अप्रैल मंगलवार से डॉक्टर धनंजय और डॉक्टर यश ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी है[/caption] अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनंजय ने बताया आज उनके द्वारा लगभग 40 मरीजो का उपचार किया गया तथा फिजिशियन डॉक्टर यश ने बताया 80 के लगभग मरीजों को देखा गया वहीं फिजिशियन और अस्थि रोग विशेषज्ञ की की सेवा मिलने से लोहाघाट क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली वहीं राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने सीएमओ चंपावत को धन्यवाद दिया मालूम हो राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी लंबे समय से अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को सुधारने की लड़ाई लड़ रहे हैं

जरूरी खबरें