Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रोसाल में स्वच्छक के द्वारा किया जा रहा है मरीजों का इलाज डॉक्टर नदारद

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 3, 2023
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रोसाल में स्वच्छक बना डॉक्टर चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लाक के नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रोसाल में अजीबोगरीब वाकया देखने को नजर आया अस्पताल के स्वच्छ के द्वारा मरीजों का इलाज कर दवाई बाटी जा रही है और अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी से नदारद पाएं गए गुरुवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बल्लभ भट्ट लगभग सवेरे 9:30 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें अस्पताल के स्वच्छक मरीजों को दवा बांटते हुए नजर आए और डॉक्टर नदारद मिले भट्ट ने कहा जबकि अस्पताल खुलने का समय सवेरे 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे का है और डॉक्टर 10:00 तक अस्पताल में मौजूद नहीं है स्वच्छक के द्वारा मरीजों को दवा दी जा रही है भट्ट ने कहा अगर स्वच्छक ही अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं तो डॉक्टर की अस्पताल मे क्या जरूरत है भट्ट ने कहा जब स्वच्छक से डॉक्टर के बारे में जानकारी ली गई तो स्वच्छक के द्वारा बताया गया कि डॉक्टर अपने कमरे में है उन्होंने कहा जब वे डॉक्टर के कमरे में पहुंचे तो डॉक्टर कमरे में भी नहीं मिले भट्ट ने कहा बरसात के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ा हुआ है सिर्फ आयुर्वेदिक चिकित्सालय ही क्षेत्र के मरीजों का सहारा है दूर-दूर क्षेत्रों से यहां मरीज पहुंचते हैं पर यहां भी मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं रहता हैं जो कि आयुर्वेदिक विभाग की घोर लापरवाही है तथा स्वच्छक के द्वारा मरीजों को दवाई देना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही अस्पताल की अव्यवस्थाओं के चलते क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है वही सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बल्लभ भट्ट व ग्रामीण ने आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने की मांग की है मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है वहीं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आनंद सिंह गोसाई ने फोन वार्ता में बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया स्वच्छक के द्वारा दवाई बांटना काफी गंभीर मामला है मामले की जांच करी जाएगी व डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करी जाएगी तथा सीमांत क्षेत्र के मरीजों को विभाग के द्वारा अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी  

जरूरी खबरें