Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत बच्चों ने सीखी स्वच्छता की आदतें

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में आयोजित हैंड वॉश एवं सैनिटाइजेशन कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साहस्वच्छता ही स्वास्थ्य का आधार है – इसी भावना के साथ ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, लोहाघाट में विद्यार्थियों के लिए हैंड वॉश एवं हैंड सैनिटाइजेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक आदतें विकसित करना और संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों को व्यवहार में लाना रहा।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी लोहाघाट सौरभ नेगी ने बच्चों को हाथ धोने के वैज्ञानिक चरण बताए। बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक इन चरणों को दोहराया और स्वच्छता के महत्व को समझा। उन्हें यह बताया गया कि गंदे हाथों के माध्यम से कैसे कीटाणु शरीर में प्रवेश कर बीमारियों को जन्म देते हैं, और हाथ धोना एक सरल लेकिन प्रभावशाली बचाव उपाय है।हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग को लेकर भी जागरूकता दी गई — विशेषकर तब, जब पानी और साबुन उपलब्ध न हो। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथ धोने की प्रैक्टिकल गतिविधियों में भाग लिया।

जरूरी खबरें