Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

कुमाऊँ का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म KumaonBazaar.com। एक मंच पर पाए कई सुविधाएं।

: लोहाघाट भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में नई अल्ट्रासाउंड लगवाने की मांग डीएम चंपावत से करी

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 24, 2023
लोहाघाट भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने एवं चिकित्सकों की नियुक्ति करने हेतु डीएम चंपावत को दिया ज्ञापन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोहाघाट सचिन जोशी ने डीएम चंपावत को ज्ञापन दिया नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने डीएम चंपावत को जानकारी देते हुए बताया कि उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट जो की सर्वाधिक ओपीडी वाला चिकित्सालय है जिसमें पिछले 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चंपावत व टनकपुर अस्पताल की खराब अल्ट्रासाउंड मशीन चिकित्सालय में लाकर रख दी गई है जिनमें से एक भी मशीन काम नहीं कर रही है जिस कारण चिकित्सालय में प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड करवाने आ रही दूर-दूर क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को व अन्य मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है जिस कारण मरीजों को रेफर किया जा रहा है सचिन जोशी ने डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जल्द से जल्द नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने एवं चिकित्सकों की कमी को दूर करने की मांग करी है मालूम हो इस समय लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है चिकित्सालय में डॉक्टरों का घोर अभाव चल रहा है तथा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके हुए हैं जिनका खामियाजा दूरदराज क्षेत्र की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है

जरूरी खबरें