Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को फिर मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक। सीएम धामी ने निभाया वादा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 28, 2025

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को फिर मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक। सीएम धामी ने निभाया वादा।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब पूरी होते जा रही है जिसके चलते जनता को काफी रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन डॉक्टर अनु लसपाल एवं जनरल सर्जरी चिकित्सक डॉक्टर सुशांत सिंह की तैनाती के निर्देश दिए हैं। जल्द दोनों चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अपनी सेवाएं देंगे। मालूम हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने लोहाघाट दौरे के दौरान लोहाघाट की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखते हुए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने लगी है। जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिल रही है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने पर राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी तथा क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें