Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:स्वास्थ्य सचिव ने किया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण तीन दिन में आईसीयू संचालित करने के सीएमओ को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 9, 2023
स्वास्थ्य सचिव ने किया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्था में जल्द सुधार करने के अधिकारियों को दिए निर्देश मरीज से पूछा हाल-चाल सोमवार को चंपावत जिले के लोहाघाट पंहुचे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्देश अधिकारियों को दिए।  उन्होंने वर्तमान में डेंगू के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सभी चिकित्सालय में आवश्यक सुविधाएं आदि बनाए रखने के निर्देश दिए I स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू बीमारी को रोकने के लिए अस्पताल में डेंगू वार्ड, मच्छरदानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए I चिकित्सालय में पानी की निकासी, साफ़ सफाई और दवा के छिड़काव की उचित व्यवस्था करने को भी कहाI निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में एमरजेंसी ,दंत रोग विभाग, पैथोलॉजी, फार्मेसी ,अल्ट्रासाउंड ,लैब, जनरल वॉर्ड में आवश्यक व्यवस्थाऐं, प्रसव से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं व भर्ती मरीजों का हाल जाना। सचिव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता करने के साथ ही अस्पताल से उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से मरीजों को निशुल्क जांच सुविधा के लिए संचालित चंदन लैब का भी निरीक्षण करते हुए पंजिका में जांच से संबंधित विवरणों और बीमारियों के बारे में जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट को बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश सीएमओ को दिए स्वास्थ्य सचिव ने आईसीयू का निरीक्षण करते हुए लंबे समय से आईसीयू का संचालन बंद होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए आईसीयू में स्टाफ व दवा की व्यवस्था कर आईसीयू को 3 दिन के भीतर संचालित कर गंभीर मरीजों को इसका लाभ देने के निर्देश सीएमओ को दिए इस दौरान लोगों के द्वारा सचिव के सामने विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने तथा उप जिला चिकित्सालय के हिसाब से सुविधा देने तथा अस्पताल भवन के निर्माण तथा अल्ट्रासाउंड  को पुरे हफ्ते  संचालित करने की मांग करी गई जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने जल्द लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने का आश्वासन दिया तथा अस्पताल में 50 बेड लगाने के सीएमओ को निर्देश दिए वहीं अस्पताल के डॉक्टरो के द्वारा अस्पताल में जीवन रक्षक दवा , उपकरणों व अन्य सुविधाओ का अभाव बताया जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ व सीएमएस से जल्द व्यवस्था में सुधार लाने व अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आभा कार्ड में वर्तमान में चंपावत प्रदेश में तृतीय स्थान पर है,इस संबंध में उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत लोगों के आभा कार्ड बनाए जाने हेतु प्रचार प्रसार किया जाय। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने वैलनेस सेंटरों में जाकर अवस्थापना सुविधाओं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधियों एवं विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मियों की स्थिति का अवलोकन भी किया। सीएमओ ने आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने के संबंध में की जा रही कार्य की6 जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंपावत जिले में अभी तक लगभग 1.5 लाख आभा कार्ड बना दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्रामसभाओं में कैंप लगाने के भी निर्देश दिए। इससे पहले स्वास्थ्य सचिव ने चंपावत जिला चिकित्सालय तथा टनकपुर उप जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ तारा आर्या, सीएमओ डॉ0 केके अग्रवाल, सीएमएस डॉक्टर सोनाली मंडल,डॉ0 कुलदीप यादव, मुकुल रॉय, राजू गरकोटी, सचिन जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें