Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दूरबीन विधि से पित्त की पथरी निकालने इंग्लैंड से मायावती आ रहे हैं डॉ.कृष्ण सिंह।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

2 से 6 जून तक दूसरी बार धर्मार्थ चिकित्सालय में होंगे विशेष विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर। लोहाघाट ।अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में ऐसे गरीब रोगी जो पित्त की पथरी से परेशान है तथा निर्धनता के कारण इसका ऑपरेशन नहीं करा पा रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए इंग्लैंड के प्रख्यात डॉ. कृष्णा सिंह यहां भगवान बनकर आ रहे हैं, इससे पूर्व भी वह यहां तमाम रोगियों की पित्त की पथरी निकालकर लोगों बड़ी राहत दे चुके हैं । डॉ कृष्ण सिंह मानवीय गुणों से भरपूर ऐसे चिकित्सक हैं जो कुछ वर्ष पूर्व केवल यहां भ्रमण पर आए थे तब इन्होंने धर्मार्थ चिकित्सालय की सेवाओं व समर्पण भाव को देखा तो वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संकल्प लिया कि चाहे कुछ भी हो वह यहां आकर गरीब रोगियों का ऑपरेशन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।मालूम हो कि लेप्रोस्कोपिक विधि से पित्त की पथरी निकालने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में एक लाख से अधिक की धनराशि खर्च करनी पड़ती है जो गरीबों के बस की बात नहीं है लेकिन धर्मार्थ चिकित्सालय में यह सुविधा मुफ्त में दी जाती है ।चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार 2 से 6 जून तक यहां इस वर्ष दूसरी बार विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा ।इसके लिए कोलकाता से ख्याति प्राप्त नेत्र सर्जन डॉ तुषार कांत हाजरा के साथ डॉक्टर कौशिक बसु डॉ श्याम पद विश्वास, डॉ योगीनाथ मंडल भी आ रहे हैं जो अभी तक हजारों सफल नेत्र ऑपरेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

जरूरी खबरें