Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

: लोहाघाट:आदर्श जिला चंपावत के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को नहीं मिल पा रही है प्लास्टर काटने तक की सुविधा

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 26, 2024
आदर्श जिला चंपावत के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को नहीं मिल पा रही है प्लास्टर काटने तक की सुविधा एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत को आदर्श जिला बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर चंपावत का स्वास्थ्य महकमा आदर्श चंपावत बनाने के सीएम के सपनों में पलीता लगाता नजर आ रहा है जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आलम यह है कि मरीजों को प्लास्टर काटने तक के लिए रेफर किया जा रहा है सोमवार को दुरुस्त गुड़मांगल की ग्राम प्रधान व आशा कार्यकर्ति रीता सिंह ने बताया उनके साथ की आशा कार्यकर्ति रीना सिंह के हाथ में प्लास्टर लगा था लेकिन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उनका प्लास्टर तक नहीं काटा गया और जिला चिकित्सालय चंपावत को रेफर किया गया गर्भवती महिलाओं को भी लगातार चंपावत जिला चिकित्सालय को रेफर किया जा रहा है वही महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला बोहरा ने लोहाघाट अस्पताल की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा   एक और मुख्यमंत्री चंपावत को आदर्श जिला बनाने की बात करते हैं दूसरी और लोहाघाट अस्पताल को रेफर केंद्र बना दिया गया है लोहाघाट विधानसभा के तीन ब्लाकों की जनता चिकित्सा सुविधा से महरूम हैं अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कोई सुविधा नहीं है मरीज बाहर के अस्पतालों में धक्के खा रहे हैं पर सरकार के द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है सुशील बोहरा ने मुख्यमंत्री धामी से जल्द लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग करी है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने 11 फरवरी को लोहाघाट दौर में लोहाघाट में विशेषज्ञ डॉक्टरो की तैनाती की घोषणा करी थी लेकिन सीएम की घोषणा पर कोई अमल होता दिख नहीं रहा है मरीजों को प्लास्टर तक काटने की सुविधा अस्पताल में नहीं मिल पा रही है अन्य सुविधाओं की बात तो काफी दूर है उन्होंने कहा लोहाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था मुख्यमंत्री के नहीं भगवान के भरोसे चल रही है इस समय लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ईएनटी सर्जन, फिजिशियन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरो के पद खाली चल रहे हैं

जरूरी खबरें