Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:निशुल्क चिकित्सा शिविर मे 150 से अधिक लोगों ने उठाया आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

निशुल्क चिकित्सा शिविर मे 150 से अधिक लोगों ने उठाया आयुर्वेद चिकित्सा का लाभप्रदेश में वर्तमान सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जनपद चम्पावत के ब्लॉक लोहाघाट के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आमजनों को विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त बहुउद्देशीय शिविर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह गुसाईं जी के आदेशानुसार निशुल्क चिकित्सा शिविर निर्धारित स्टाल में लगाया गया जिसमें जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर सुधाकर गंगवार, डॉक्टर भास्कर मेहंदीरत्ता आयुर्वेदिक सर्जन, चंद्रकांत तिवारी फार्मेसी अधिकारी, श्रीमती सोनिया योग अनुदेशिका ,राकेश पुजारी, डूंगर राम अनु सेवक आदि विभागीय टीम उपस्थित रही। चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण भी किया गया ।शिविर में आए लोगों को आयुर्वेदिक आहार विहार, दिनचर्या, योगाभ्यास आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा ।

जरूरी खबरें