Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका लोहाघाट ने नगर के वार्डों में कूड़ेदानों का वितरण कार्य किया शुरू

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 22, 2023
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका लोहाघाट ने नगर के वार्डों में कूड़ेदानों का वितरण कार्य किया शुरू केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका लोहाघाट ने बुधवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के वार्डों में कूड़ेदानों का वितरण कार्य शुरू कर दिया है पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ने बताया मंगलवार को नगर के व्यापारियों को कूड़ादानों का वितरण किया गया था आज बुधवार से नगर के कचहरी वार्ड में रहने वाले लोगों को कूड़े दानों का वितरण किया गया पालिका अध्यक्ष बर्मा ने कहा नगर के सभी 7 वार्ड में लोगों को निशुल्क कूड़े दानों का वितरण पालिका की तरफ से किया जाएगा वहीं कूड़ा दान लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे पालिका अध्यक्ष वर्मा ने लोगों से कूड़ेदानों का प्रयोग करने कूड़े को सड़क में इधर-उधर ना फेंकने व नगर को साफ स्वच्छ रखने की अपील करी वही लोगों के द्वारा पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया तथा नगर को साफ स्वच्छ रखने का संकल्प लिया वितरण अभियान में कचहरी वार्ड के सभासद दीपक शाह ,प्रमोद महर ,संजीव ,राजकुमार बिष्ट आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे

जरूरी खबरें