Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर भाजपा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जनता को बड़ी राहत/  /मरीज को किया फलों का वितरण

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 6, 2025
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर भाजपा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जनता को बड़ी राहत लोहाघाट में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे लोहाघाट उप जिलाचिकित्सालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया बुधवार से फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के द्वारा अपनी सेवाएं लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में देनी शुरू कर दी गई है तथा जल्द स्त्री रोग विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगी आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया तथा अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया कहा काफी लंबे समय के बाद अस्पताल में फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तीन ब्लाकों की जनता उपचार के लिए आती है साथ-साथ नेपाल से भी मरीज पहुंचते हैं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से जनता को बड़ी राहत मिली है इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली ,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, सचिन जोशी,सभासद योगेश जोशी ,सचिन गोरखा, भुवन बहादुर आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें