Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गहतोड़ा में लगाया स्वास्थ्य शिविर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 29, 2025

कई मरीजों का उपचार कर दवा का किया गया वितरण।डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए है। आज 29 जुलाई को भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पाटी ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत ग़हतोड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 29 मरीजों की शुगर, बी पी जांच की गई, टीबी उन्मूलन के तहत 15 एक्स-रे के साथ साथ 6 बलगम सैंपल लिए गए। साथ ही 45 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण कर फार्मेसी ऑफिसर मीनू राणा के द्वारा दवा वितरण किया गया। फार्मेसी अधिकारी मीनू राणा ने बताया स्वास्थ्य शिविर में अधिकतर मरीज ,बुखार,बदन दर्द,गैस,खासी, जोड़ों के दर्द के मिले जिन्हें दवा दे दी गई है। शिविर में सीएचओ मेघा गुरुंग, एएनएम सुरमति कुवर, एक्स-रे टेक्निशियन सुमित ,आशा मीना गहतोड़ी और वाहन चालक जोगा के द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। वही ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत, सीएमओ चंपावत के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें