Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत,टनकपुर एवं लोहाघाट के चिकित्सालयों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। तीनों चिकित्सालयों की प्रबंधन समिति के कार्यों की की गई समीक्षा।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 26, 2024
चंपावत,टनकपुर एवं लोहाघाट के चिकित्सालयों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। चंपावत जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में आयोजित जिला चिकित्सालय चंपावत, उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट एवं टनकपुर की चिकित्सालय प्रबंधन समिति की त्रेमासिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में चिकित्सालयों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन,आवश्यक चिकित्सा सुवियाएँ उपकरण, विशेष सफाई व्यवस्था, चिकित्सालयों में विद्युत,पेयजल समेत विभिन्न सुविधाएं विकसित करने अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कराए जाने, आउटसोर्स से विभिन्न पदों पर तैनाती कराये जाने सहित तीनों चिकित्सालय में 2 लाख तक की सामग्री/ प्रोक्योरमेंट हेतु चिकित्सालय स्तर पर ही क्रय समिति का गठन करने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुवियाएँ बढ़ाए जाने हेतु समिति द्वारा बैठक में अनेक निर्णय लिए गए।  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य उपचार हेतु एक व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9410749144 भी जारी किया गया। जो 24 घंटे ऑनलाइन रहेगा जिसमें वार्ता के साथ ही व्हाट्सएप भी किया जा सकता है जससे किसी भी मरीज को मदद मिलेगी।बैठक में तीनों चिकित्सालयों के वार्षिक आय- व्यय पर चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024- 25 हेतु चिकित्सालय की विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं आदि पर होने वाले व्यय खर्चों पर चर्चा करते हुए विभिन्न मदों में व्यय का निर्धारण किया गया तथा इस संबंध में चर्चा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले हर एक मरीज का बेहतर उपचार हो और वह स्वस्थ होकर जाए उसे चिकित्सालय से ही दवाइयां मिले भर्ती मरीज को चिकित्सालय में बेहतर सुविधा स्वास्थ्य उपचार के साथ ही चिकित्सालय में भोजन आदि सहित सभी व्यवस्थाएं सही व समय से मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पीएमएस, सीएमएस व चिकित्सा अधिकारी समय-समय पर चिकित्सालयों का निरीक्षण करें। चिकित्सालय में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था हो नियमित रूप से कूड़ा एवं बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण हो।चिकित्सालय में उरेडा विभाग के माध्यम से सोलर लाइट, सोलर सिस्टम भी स्थापित कराये जाए। 24 घंटे चिकित्सालय बेहतर रूप से संचालित हो ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने तीनों चिकित्सालयों में तात्कालिक आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु चिकित्सालय स्तर पर एक क्रय समिति का भी गठन किया गया जिसमें संबंधित चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्र के उपकोषाधिकारी तथा तकनीकी विभाग के सहायक अभियंता शामिल होंगे समिति को 2 लाख तक की सामग्री क्रय करने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त बैठक में उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में यूजर चार्ज को मानक के अनुरूप लिए जाने तथा अतिरिक्त चिकित्सा भवन का निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाने, उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 108 में तैनात रात्रि कालीन कार्मिकों के चिकित्सालय में ठहने की उचित व्यवस्था के साथ ही जिला चिकित्सालय चंपावत से लगी हुई भूमि जिसमें पूर्व में तहसील भवन का निर्माण होना था उसका भूगर्भीय परीक्षण करते हुए उचित पाए जाने पर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों हेतु आवासीय भवनो का निर्माण किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल,एसटीओ गणेश चौथिया, पीएमसी चंपावत, सीएमएस लोहाघाट, सीएमएस टनकपुर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सहित समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें