Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

: 28 दिन के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा हुई बहाल मरीजों को मिली राहत

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 8, 2023
28 दिन के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा फिर शुरू मशीन के खराब पार्ट्स को बदला गया मरीजों को मिली राहत उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में 28 दिन बाद फिर से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई। शनिवार को बीस गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। 28 दिन पहले अल्ट्रासाउंड मशीन के प्रॉब मे आई खराबी के कारण लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉ सोनाली मल्होत्रा ने अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया था। तब से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई थी जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था तथा मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था वही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनेद कमर ने बताया कि टेक्नीशियन की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व में प्रॉब का आर्डर दिया गया था। शनिवार सुबह अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रॉब लोहाघाट पहुंचा। जिसे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने प्राब को मशीन में सेट कर कार्य शुरू किया। डॉ. सोनाली ने बताया कि अब लगातार वह अल्ट्रासाउंड करेंगी। आज उनके द्वारा 20 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किए गए मशीन ठीक काम कर रही है उन्होंने बताया कि पूर्व में मशीन में तस्वीर साफ न आने के कारण उन्होंने अल्ट्रासाउंड पर रोक लगाई थी। वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने इस बारे में सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद और डॉ. सोनाली से वार्ता की तथा हर प्रकार की मदद देने का भरोसा दिलाया। वही अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं व मरीजों ने राहत की सांस ली वही अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारू कराने के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी ,सभासद राज किशोर साह, दीपक साह व मरीजों के द्वारा अस्पताल परिसर में कई बार प्रदर्शन भी किया गया था वही अल्ट्रासाउंड सेवा फिर से शुरू होने पर राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी,सभासद राजकिशोर साह,दीपक साह व स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल को धन्यवाद दिया

जरूरी खबरें