Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोहाघाट पालिका ने व्यापारियों को बांटे निशुल्क कूड़ादान

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 21, 2023
स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोहाघाट पालिका ने व्यापारियों को बांटे निशुल्क कूड़ादान केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को लोहाघाट नगर पालिका द्वारा पालिका क्षेत्र में आने वाले समस्त व्यापारियों को निशुल्क कूड़ादानों का वितरण किया गया लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पालिका कर्मियों के द्वारा नगर के समस्त वार्डों के अंतर्गत आने वाले समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान में कूड़ादानो का वितरण किया गया पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के कूड़े को कूड़ादान में डाल सके और नगर साफ स्वच्छ बना रहे पालिका अध्यक्ष ने नगर के समस्त व्यापारियों व जनता से अपने नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने की अपील करी है वर्मा ने बताया इसके बाद समस्त नगर वासियों को उनके घरों के लिए निशुल्क कूड़ेदानों का वितरण किया जाएगा वहीं नगर के व्यापारियों के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया गया अभियान में संजीव , सुमित गरकोटी आदि पालिका कर्मी शामिल रहे

जरूरी खबरें