Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

कुमाऊँ का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म KumaonBazaar.com। एक मंच पर पाए कई सुविधाएं।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नेपाल में भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई घायल

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई घायल

17 लोगों के शव बरामद मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल ।नेपाल के धाडिंग जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस पृथ्वी राजमार्ग पर गजुरी के पास त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब बस काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम की ओर बढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और सीधे नदी में समा गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल है। हादसे में 29 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी और काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में जापान और नीदरलैंड की एक-एक महिला भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अंधेरी रात और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में चुनौती बनकर सामने आया, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रातभर बचाव अभियान चलाया। क्रेन और अन्य उपकरणों की सहायता से बस तक पहुंचने और यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

जरूरी खबरें