रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
Laxman Singh Bisht
वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।

वनों को साफ व स्वच्छ रखने की अपील।

वन क्षेत्राधिकारी लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को रेंज ऑफिस लोहाघाट से ग्राम पंचायत चौड़ी राय के आगमन गेट तक ''स्वच्छता ही सेवा'' के अंतर्गत सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्रीय जनता के समक्ष उदाहरण स्वरूप सफाई की आवश्यकता के महत्व का संदेश दिया और देवदार के जंगल में कूड़ा न फैकने की अपील की गयी जिससे भविष्य में प्राकृतिक धरोहर को किसी भी प्रकार का नुकसान न होने पाए। विशेष अभियान मे पूर्व ग्राम प्रधान चौड़ी राय भैरव दत्त राय, सरपंच बलाई अर्जुन सिंह, एवं वन विभाग से कर्मचारी शोबन राम अपराजिक, अजय दीप टम्टा वन दरोगा, हिमांशु ढेक वन बीट अधिकारी, रोहित मेहता, गरिमा रावत, आरती वन आरक्षी, एवं भुवन सिंह, अब्दुल अनीश, गंगा गिरी श्रमिक और ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान