रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:इजड़ा मे एक माह से पेयजल के लिए मचा हाहाकार।नोले से पानी ढोने को मजबूर जनता।
Laxman Singh Bisht
इजड़ा मे एक माह से पेयजल के लिए मचा हाहाकार।नोले से पानी ढोने को मजबूर जनता।
सूखे पड़े नल बूंद बूंद पानी के लिए तरसी जनता ।
आज पेयजल योजना संचालित कर दी जाएगी :अधिशासी अभियंता जल संस्थान
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के इजड़ा क्षेत्र मे एक माह से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है जल संस्थान के नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही है। लोग नोले से पानी ढोने को मजबूर है।ग्राम प्रधान गोपाल सिंह माहरा व पूर्व प्रधान कमल बोहरा ने बताया कई बार अधिकारियों को बता दिया गया है पर कोई भी अधिकारी समस्या के समाधान के लिए नहीं आ रहे है। उनके द्वारा मजदूरों व लेबरों को मौके पर भेज दिया जा रहा है। समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया लगभग एक माह हो चुका है पर अभी तक पेयजल योजना जल संस्थान के द्वारा सुचारू नहीं की गई है। जिस कारण बहुत बड़े क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है लोग नौलों व धारों से अपने व मवेशियों के लिए पानी जुटाने में लगे हुए हैं। पर विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो समस्त क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मामले में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया योजना को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं ।आज 28 नवंबर को पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर