Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, आज इन मुद्दों को लेकर होगी बैठक

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Haryana : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) की राज्य सलाहकार समिति की बैठक आज यानी बुधवार को पंचकूला में होने वाली है। इस बैठक में बिजली उपभोक्ताओं के हितों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता आयोग के चेयरमैन नन्द लाल शर्मा करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आपको बता दें कि इस बैठक में बिजली वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक (एमडी), उद्योग, कृषि क्षेत्र और उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में आम उपभोक्ताओं से सीधे जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। इनमें उपभोक्ता शिकायतों का समाधान, बिजली बिलों में पारदर्शिता, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधार और नवीकरणीय ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को बढ़ावा देना शामिल है। साथ ही थर्मल प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के प्रबंधन पर भी चर्चा होगी।

आयोग का कहना है कि समिति की सिफारिशें आने वाले आदेशों और नीतियों को और अधिक उपभोक्ता हितैषी बनाएंगी। आयोग मानता है कि इस तरह की बैठकें उपभोक्ताओं और सरकार के बीच संवाद का मजबूत माध्यम हैं। बैठक का मकसद यह देखना है कि आम जनता को बेहतर और भरोसेमंद बिजली मिले। उनकी शिकायतों का समय पर समाधान हो और बिजली व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी बने।

जरूरी खबरें