Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बीएसएफ जवान पूर्णम साहू की 20 दिन बाद घर वापसी पाक ने किया रिहा ।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 14, 2025

बीएसएफ जवान पूर्णम साहू की 20 दिन बाद घर वापसी पाक ने किया रिहा ।बीएसएफ जवान साहू को आखिर 20 दिन के बाद पाक ने रिहा कर दिया है। बीते 23 अप्रैल को पूर्णम साहू गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे ।जिन्हें पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में ले लिया गया था।आज पी के साहू को 10:30 बजे पाक ने संयुक्त चेक पोस्ट अटारी अमृतसर के माध्यम से भारत को सौंप दिया है।बीएसएफ के द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया यह हैंड ओवर शांतिपूर्वक और प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया ।घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के पास हुई थी।साहू स्थानीय किसानों के साथ थे जब वह गलती से सीमा पर चले गए थे। पहलगाम आतंकी हमले के अगले ही दिन यह बीएसएफ जवान पूर्णम साहू पाक रेंजर्स के हत्थे चढ़ गया था।जवान की हिरासत को लेकर पाकिस्तान लगातार झूठ बोलता रहा।सरकारी सूत्रों का कहना है पाकिस्तान की ओर से सीमा पर कांटेदार तार न होने के कारण जवान गलती से उस पार चला गया ।पकड़े गए जवान की तस्वीरें जारी कर पाकिस्तान ने इसे जश्न के तौर पर मनाया था।पहलगाम गांव में आतंकियों के हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को पाक रेंजर्स ने दो फोटो रिलीज की थी जिसके बाद देश में घमासान मच गया फोटो में बीएसएफ जवान पूर्णम साहू नजर आए पहले फोटो में साहू पेड़ के नीचे खड़े थे और उनकी राइफल ,पानी की बोतल व बैग जमीन पर पड़े दिख रहे थे ।दूसरी फोटो में उनकी फोटो में उनकी आंखों में पट्टी बाधी नजर आई साहू पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गांव रिशड़ा के निवासी हैं। साहू के रिहा होने से परिजनों ने राहत की सांस ली और भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें