रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंबा:बर्फीले तूफान में फंसने से दो ममेरे भाइयों की मौत। मालिकों के शव पास भूखा प्यासा खड़ा रहा बेजुबा
Laxman Singh Bisht
बर्फीले तूफान में फंसने से दो ममेरे भाइयों की मौत। मालिकों के शव पास भूखा प्यासा खड़ा रहा बेजुबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद मार्मिक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध भरमाणी माता मंदिर की बर्फीली ऊंचाइयों पर 19 वर्षीय विकसित राणा और उनके 13 वर्षीय ममेरे भाई पीयूष की ठंड और बर्फीले तूफान में फंसने से दुखद मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों दर्शन के लिए निकले थे और ऊपरी क्षेत्र में वीडियो शूट कर रहे थे, तभी मौसम ने अचानक करवट ले ली। भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के बीच वे रास्ता भटक गए और जिंदगी की जंग हार गए।लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। दोनों के साथ गया पालतू कुत्ता चार दिनों तक बर्फ के बीच अपने मालिक के निर्जीव शरीर के पास बैठा रहा। बिना भोजन और पानी के, कड़ाके की ठंड में भी उसने साथ नहीं छोड़ा।जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो कुत्ता वहीं अडिग पहरा दे रहा था। उसे सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंप दिया गया।यह घटना जहां प्रकृति की कठोरता की याद दिलाती है, वहीं एक बेजुबान की अटूट वफादारी की मिसाल भी बन गई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।