Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़कों में जमने लगा पाला दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय की मांग

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 17, 2025

सड़कों में जमने लगा पाला दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय की मांग चंपावत जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही पाला पड़ने लगा है। सड़कों में पाला जमने के कारण वाहनों के रपटने का खतरा भी बढ़ चुका है। चंपावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बापरु, देवराड़ी बैंड ,तिलोन, अक्कलधारा, पाटन पुल आदि क्षेत्रों के अलावा चोमेल सड़क में भारी मात्रा में पाला सड़क में गिर रहा है। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोगों ने कहा क्षेत्र की कई सड़कों में पाला जमने के साथ ही अब वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ चुका है ।लोगों ने प्रशासन से पालाग्रस्त क्षेत्र में सड़कों में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चूना छिड़काव तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मालूम हो जिले में पाला ग्रस्त क्षेत्रों में प्रतिवर्ष होने वाली वाहन दुर्घटना में कई लोग चोटिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं दो पहिया वाहनों के साथ होती है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को पाला ग्रस्त क्षेत्रों की सड़कों में चूना व नमक के छिड़काव के साथ चैतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है।


जरूरी खबरें